संग्रह अमीन करेंगे कार्य वहिष्कार

ग्रेटर नोएडा। अपनी मांगों को लेकर यूपी राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले जिले के संग्रह अमीन आगामी 14 जुलाई से तीन दिवसीय कार्य वहिष्कार करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 से 16 जुलाई तक कार्य वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जिले के तीनों तहसीलों के संग्रह अमीन कार्य वहिष्कार करेंगे और कोई कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो यूपी के सभी संग्रह अमीन 21 जुलाई से हड़पातल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी संग्रह अमीन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को नजर अंदाज कर दिया गया है।

Comments are closed.