सड़क पानी बिजली की समस्या का समाधान करेंगे.मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी लोकसभा के प्रत्याशी और जाने माने फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने आज 1 अप्रैल को बाबरपुर और करावल विधानसभा के तकमीरपुर मंडल में तथा घोंडा विधानसभा के घोंडाएयमुना विहार और करावल निगर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया विहार तथा तीमारपुर विधान सभा क्षेत्र में अपनी पदयात्राएरोड शो के साथ जनसभाएं भी की इस अवसर पर मनोज तिवारी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का भरोसा तोड़ा लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे बल्की लोगों को सड़कएपानी और बिजली की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराएंगे।

बाबरपुर में पदयात्रा और रोड शो के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि बाबरपुर के लालबत्ती क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम की गंभीर समस्या है जिसका निदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ड्रेन नंबर 52 को पक्का कराकर उस पर रास्ता बनाया जाएगा।मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के स्कूली छात्रों को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया और कहा कि यहां कालेज की कमी होने की कारणा छात्रों को पढ़ने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है आखिर ऐसा कब तक चलेगा।इस अवसर पर सिने स्टार और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील विधायक नरेश गौड़एनगर निगम पार्षद चंदा शर्माएजिला मंत्री मुकेश अरोड़ाए पूर्व पार्षद विमला शर्माएभाजपा नेता विजय तोमरए मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्माएजिला महामंत्री प्रवेश शर्मा के अलावा कई भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से की।

Comments are closed.