सत्य बहुमत’ पार्टी का धरना
‘सत्य बहुमत’ पार्टी का धरना
नई दिल्ली। सत्य बहुमत के नारे के साथ आगे आई ‘सत्य बहुमत’ पार्टी ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना दिया। धरने में सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए । सत्य बहुमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई सत्य देव चौधरी ने बताया कि सत्य बहुमत पार्टी सरकार गठन की मौजूदा व्यवस्था को बदलने की मांग करती है। सरकार का गठन किसी भी पार्टी को मिले वोटों के आधार पर होना चाहिये ना कि चुन कर आये सदस्यों की संख्या के आधार पर। पार्टी अध्यक्ष का कहना कि मौजूदा व्यवस्था में कई खामियां हैं और यह भ्रष्टाचार की जड़ है।
देश को भ्रष्टाचार मुक्त राजनीतिक विकल्प देने के नारे के साथ सत्य बहुमत पार्टी साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार भी खडे करेगी।
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर बोलते हुए सत्य देव चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी विमुद्रिकरण के पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगी। यदि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ईमानदार है तो उसे सबसे पहले कर की दरों में कमी करके लोगों को सारा काम पक्के में करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
Comments are closed.