सदस्यता अभियान तेज करने का आहवान

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। नोएडा विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद समाजवादी पार्टी एक बार फिर सदस्यता अभियान तेज करेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जुटने का आहवान किया है।
जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जमकर मेहतन की है और पूरी उम्मीद है कि 16 सितम्बर की काउंटिंग में सपा के पक्ष में परिणाम आएगा। फकीरचन्द्र नागर ने कहा कि चुनाव संपन्न हो गया है और एक बार फिर पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी एरिया में सदस्यता अभियान में जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं।

Comments are closed.