सपाइयों ने मनाई स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय सूरजपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फकीरचन्द्र नागर ने की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फकीर चन्द नागर ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश के विकास में काफी योगदान दिया है। वे संसद में अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने देश सेवा के लिए युवाओं को हमेशा आगे आने का आहवान किया।
Comments are closed.