सपा उम्मीदवार के प्रचार वाहन से दबकर एक बच ्चे की मौत

सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा के प्रचार वाहन में दबकर बच्चे की दर्दनाक मौत
यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार प्रचार वाहन ने रोड के किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया.
यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार से आ रही प्रचार गाड़ी ने रोड के किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया. इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रचार वाहन सपा के मंत्री राममूर्ति वर्मा का बताया जा रहा है. राममूर्ति वर्मा ददरौल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं.
सपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन काफी तेज रफ्तार से कुररिया गांव से वापस लौट रहा था. तभी हीरपुर गांव के रहने वाले 14 साल के अरूण कुमार रोड के किनारे खेल रहा था. इस दौरान मंत्री के प्रचार वाहन ने उसे रौंद दिया.
इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की माने तो सपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन है, जिससे बच्चे की दबकर जान गई.

जितेंद्र पाल- Ten News

Comments are closed.