सपा पार्टी मे बैठक खत्म होने के बाद, शुरु हु ई चाचा भतीजे मे हाथा पाई मंच पर और पिटे आशु मलि क

चाचा-भतीजे में हुई हाथापाई, मंच पर पिटे आशु मलिक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का झगड़ा अब हाथापाई तक पहुंच चुका है। पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों में झगड़ा, जबकि कार्यालय के अंदर चाचा-भतीजे यानि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भिड़ गए। बात यहां खत्म नहीं हुई, गाजियाबाद निवासी और एमएलसी आशु मलिक की पिटाई भी कार्यालय के अंदर हो गई।
एक टीवी चैनल के अनुसार समाजवादी पार्टी के हालात और खराब हो गए हैं। गिले शिकवे भूलाने के बुलाई गई मुलायम सिंह की बैठक में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष चाचा-भतीजे आपस में भिड़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद दोनों को अलग किया गया। बोलने के चक्कर और अपनी बात साबित करने के लिए कसम, दोषा रोपण और आरोप-प्रत्यारोप का खुब दौर चला। बात नहीं बनी तो हाथापाई भी कर डाली।

इसी बीच मुख्यमंत्री पर मुसलमानों का वोट नहीं चाहने वाली चिट्ठी के संबंध में एमएलसी आशु मलिक को मंच पर बुलाया गया, जिस पर मुख्यमंत्री के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर डाली। वहीं, कार्यालय के बाहर भी आशु मलिक के खिलाफ नारे और गाली-गलौज किया गया। साफ कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में लाइन बहुत चौड़ी हो चुकी है। ऐसे में इसे समाप्त करना अब संभव नहीं रहा।

जितेद्र पाल ( tennews.in)

Comments are closed.