सफाई कर्मचारियो की हड़ताल को लेकर कोर्ट ने सख्ती बर्ती, कहा आम जनता परेशानी सहने के लिए नही।
रिपोर्ट अनुपंम गौतम
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायलाय ने MCD के सफाई कर्मचारियो की हड़ताल को लेकर सख्ती बर्ती। कोर्ट ने एमसीडी से कहा कि जब पैसा दे दिया है, तो कर्मचारी क्यों काम पर नहीं लौट रहे हैं। क्यों खामोश है एमसीडी? क्या आपके पास कोई कानून नहीं है?,साथ ही सूत्रों के मुताबिक आज सफाई कर्मचारी उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करेंगे। उम्मीद है, आज हड़ताल खत्म हो सकती है। चारों ओर गंदगी और बदबू का माहौल है, ऐसे में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD कर्मचारियों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि वह शहर में ऐसे हालात की इजाजत नहीं देता। एमसीडी कर्मचारी समस्या का स्थायी हल चाहते हैं। हड़ताल में तीनों एमसीडी के सफाईकर्मी, डॉक्टर और शिक्षक शामिल हैं, जिसकी वजह से शहर में कूड़ों के ढेर के अलावा अस्पतालों और स्कूलों में भी व्यवस्था चरमरा गई है।
दिल्ली सरकार और mcd की लड़ाई के चलते आम जनता को काफी दिक्तो का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट ने कहा देश की राजधानी को कूड़ा घर बनाना यह ठीक नही है कर्मचारी अपने कार्य से पीछे नही हट सकते । इस बीच आज 10वें दिन भी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। दो दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने एमसीडी के लिए 551 करोड़ रुपये के कर्ज का ऐलान किया था। बावजूद इसके हड़ताल वापस नहीं ली गई।
Comments are closed.