सही काम न करने वाले सिक्युरिटी गार्ड की खैर नहीं -आरडब्ल्यूए अध्यक्षों के साथ ओएसडी और जीएम अर्बन ने की बैठक
मंगलवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में ग्रेटर नोएडा
के समस्त आरडब्ल्यूए और अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक में
दर्जनों सेक्टर के आरडब्ल्यूए उपस्थित रहे। सेक्टरों में व्याप्त
समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के समक्ष रखी, जिसमें
सिक्युरिटी प्रमुख समस्या रही। प्राधिकरण ने आवश्वासन दिया है कि यदि कोई
सुरक्षा गार्ड कार्य में लापरवाही करेगा, तो उसकी खैर नहीं होगी।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में विभिन्न समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए में
भारी नाराजगी है। प्राधिकरण ने पिछले एक सप्ताह से सेक्टरों का निरीक्षण
भी कर रहा है, जिसमें आरडब्ल्यूए ने अपनी समस्याएं बताईं। समस्याओं के
निस्तारण को लेकर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी योगेन्द्र
यादव और जीएम अर्बन सर्विस आरके देव द्वारा सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्षों के
साथ बैठक की गई। इस बैठक में सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्षों ने अपने सेक्टर की
समस्याएं रखी।
ईटा वन सेक्टर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ब्रजपाल राठी ने बताया कि उन्होंने
सेक्टर में सिक्युरिटी की प्रमुख समस्या है। सेक्टर में निर्धारित मानकों
से कम गार्ड तैनात हैं, जो नियमित ड्यूटी भी नहीं कर रहे हैं। जबकि
सेक्टर में स्ट्रीट लाइटें खराब है। 40 से 50 फीसदी लाइटें खराब पड़ी हैं।
जबकि सेक्टर की तार फेसिंग टूटी पड़ी है। इसके अलावा सेक्टर के पार्कों की
बदहाल स्थिति है। सेक्टर में आवारा पशुओं का जमावड़ा है। जिस पर ओएसडी ने
सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है। वहीं,
सिक्युरिटी को लेकर ओएसडी योगेन्द्र यादव ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि
यदि किसी भी सेक्टर में सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी में लापरवाही करते पाए
जाते हैं, तो उस एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा और सिक्युरिटी गार्ड
को हटा दिया जाएगा। इस अवसर पर देवेन्द्र टाइगर, हरेन्द्र भाटी, आलोक
कुमार, जतन भाटी, जितेन्द्र भाटी, विक्रम कसाना, टीकम भाटी, आलोक नागर
आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.