सिटी हार्ट अकादमी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कटहेरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि भाटी ने जय हो एक सामाजिक संस्था की तिरंगा लगाओ मुहीम के तहत लोगों को तिरंगे बांटे। इसी के साथ दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ तिरंगे का भी पूूजन करने का आहवान करते हुए तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई।
सिटी हार्ट अकादमी की प्रधानाचार्य रूचि भाटी ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा मेक इन इंडिया के नारे के तहत शहीदों की स्मृति में बडे ही प्यारे व सुंदर दीप बनाए गए। वहीं स्कूल के डॉयरेक्टर संदीप भाटी ने समारोह में मौजूद लोगों को तिरंगे का महत्व समझाते हुए सभी को जय हो सामाजिक संस्था के तिरंगा लगाओ अभियान के तहत तिरंगे बांटे।
इस अवसर पर विजय रावत, चंचल चंदेल, शशी भाटी, दीप शिखा, अजय शर्मा, अदीती, नीतू, विजय रावत, चंद्रकांत, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Comments are closed.