स्कापियों ने मारी तीन कारों में टक्कर

नोएडा : कोतवाली सेक्टर 24 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 11 में तेज रफ्तार स्कापियों कार ने तीन कारों में टक्कर मारते हुए खंभे से टकरा गई। हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद से आरोपी कार चालक फरार है। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रात करीब 10 बजे स्कापियों ने टक्कर मारी है। तीन कारे क्षतिग्रस्त हुई है। स्कार्पियों पर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (एमपी) का स्टीकर लगा हुआ है। कार किसकी है अभी पता नहीं लग सका है। क्षतिग्रस्त हुई कारों को कब्जे में लेकर जांच चल रही है।

Comments are closed.