हड़ताल के बीच कर्मचारियों ने किया काम

Galgotias Ad

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर बुधवार को एस्मा लागू होने का असर देखने को मिला। ज्यादातर विभाग में कर्मचारियों ने काम किया है। डीआईओएस आॅफिस, बीएसए आॅफिस में काम हुआ है। वहीं विकास भवन के भी ज्यादातर कार्यालय में कर्मचारी ने काम किया है। इनमें समाज कल्याण, डूडा सहित अन्य आॅफिस है। कलेक्ट्रेट में भी काम हुआ है। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् ने भी एस्मा का असर माना है। परिषद् के जिलाध्यक्ष अंबा प्रसाद शर्मा ने कहा कि नये लड़कों में एस्मा को लेकर भय है। ऊपर से भी हड़ताल में शामिल लोगों की लिस्ट मांगी गई है। जिससे वे अपने आॅफिसों में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि इससे हड़ताल पर असर नहीं पड़ेेगा, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, सरकार और प्रशासन के कड़े रूख के बाद भी राज्य कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। विकास भवन में कामकाज बंद रहा और कर्मचारियों ने धरना दिया। दोपहर में उन्होंने विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। रैली में सभी विभाग के करीब 200 कर्मचारी शामिल हुए है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी कर्मचारियों ने काम बंद रखा। वहीं धारा-144 लागू होने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् हड़ताल को जारी रखेगा। परिषद् के जिलाध्यक्ष अंबा प्रसाद शर्मा ने कहा कि धारा-144 लागू होने के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने आॅफिस में बैठेंगे। लेकिन, काम नहीं करेंगे। किसी भी तरह कानून का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्वक हड़ताल को जारी रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.