हिमाचल जन कल्याण समिति द्वारा लोहड़ी एवं न ववर्ष मिलन समारोह

आज हिमाचल जन कल्याण समिति द्वारा लोहड़ी एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन राम ईश स्कूल ग्रेटर नोएडा मे किया गया, जिसमे शिमला से आए हुऐ कलाकारों व समिति के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री नन्द लाल सैनी ने मुख्या अतिथि महोदय, सरदार मंजीत सिंह, अतिथि विजेंदर आर्य, हिमाचल से मण्डी लोकसभा सासंद श्री राम स्वरुप शर्मा, राम ईश स्कूल के चेयरमैन आर सी शर्मा जी का अभिनन्दन किया, व अध्यक्ष महोदय ने समिति के सभी परिवार जनों से पर्यावरण की रक्षा हेतु पॉलीथिन बंद करने की अपील की। उसके उपरान्त सभी लोगो ने हिमाचली धाम का आनंद लिया।

Comments are closed.