1 नवम्बर से डॉ. उदित राज के नेत्रत्व में पूर ी दिल्ली में शुरू हुई आरक्षण बचाओ रथ यात्रा
1 नवम्बर से डॉ. उदित राज के नेत्रत्व में पूरी दिल्ली में शुरू हुई आरक्षण बचाओ रथ यात्रा का क़ाफ़िला आज कंझावला चौक से होते हुए घेवरा, जे जे कॉलोनी, कराला, पीवीसी मार्केट, कमरुद्दीन नगर, नांगलोई एक्सटेंसन, जन्माष्टिमी पार्क, उद्योग नगर, ज्वाला पुर और भीम नगर सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए निकाली गयी । आज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और इस आरक्षण बचाओ अभियान यात्रा को सफल बनाया । 28 नवम्बर 2016 को रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली महा रैली में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया । आरक्षण बचाओ रथ यात्रा के दौरान आल इंडिया परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज ने रैली में उठाये जाने वाले प्रमुख मुद्दों जैसे कि पदोन्नति में आरक्षण, ठेकेदारी प्रथा समाप्ति, निजी क्षेत्र में आरक्षण, दलित उत्पीड़न के ख़िलाफ़ एवं दलितों के सशक्तिकरण हेतु सभी को सम्बोधन के दौरान जागरूक किया और सभी से आहवाहन किया कि भारी से भारी संख्या में 28 नवम्बर को रामलीला मैदान पर पहुँचे ।
Comments are closed.