11 जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 30 के सामने “चेतावनी धरना “

पब्लिक स्कूलों द्वारा पैरेंट्स एसोसिएशन से वार्ता की प्रक्रिया नहीं शुरू करने एवं उठाई गयी मांगो को नहीं मानने के विरोध में अब एसोसिएशन ने सड़क पर उत्तर कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।  संरक्षक मंजीत सिंह ने कहा की ११ जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर ३० ,नॉएडा के सामने १ दिन का “चेतावनी धरना ” दिया जाएगा और अगर फिर भी स्कूलों के कानो पर जू नहीं रेंगी और फीस वृद्धि ,बस फीस एवं अन्य बढ़ाई गए शुल्कों को वापस नहीं लिया गया  तो २८ जून से अनिश्चित कालेन धरना शुरू किया जाएगा जो तब तक चेलगा जब तक स्कुल प्रशासन इस नाजायज़ वृद्धि को वापस नहीं ले लेगा। पेरेंट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाद्यक्ष हरेन्द्र भाटी ने कहा की स्कूलों ने स्वयं ही बातचीत का मार्ग बंद किया हालांकि जिलाधिकारी महोदय ने ये निर्देश दिया था की आपसी बातचीत से मसले को हल करें. वार्ता ना करना स्कूलों की संवेदनहीनता को दर्शा रहा है और ये दिखा रहा ही की इनको किसी भी प्रशासनिक आदेश का डर नहीं है। आज हुयी बैठक में सरदार मंजीत सिंह , हरेन्द्र भाटी ,जे पी इस रावत ,रणंजय शाही, अनिल अवाना, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.