11 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित वर्ल्ड कल्चर फ़ेस्टिवल 2016 में विश्व के 35 हज़ार कलाकारों ने हिस्सा लिया

IMG_1318
11 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित वर्ल्ड कल्चर फ़ेस्टिवल 2016 में विश्व के 35 हज़ार कलाकारों ने हिस्सा लिया जिसका अभ्यास 2 महीने से कर रहे है । कथक डान्स में ग्रेटर नॉएडा के तीन डान्स  खिलाड़ी का चयन तीन साल की कथक डिग्री के  अनुसार हुआ था और प्रतिभा देखकर ही फ़ाइनल के लिए चयनित किया ।
नाम इस प्रकार है ।

श्रेया मंगल (निवासी दादरी स्टूडेंट ऑफ़ शंभुदयाल कॉलेज  ) कथक डान्सर ( सफ़ेद ड्रेस की फ़ोटो में )

अर्नवी श्रीवास्तव ( दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नॉएडा निवासी सिल्वर सिटी  ) कथक डान्सर
श्रुति चौधरी ( स्टूडेंट ऑफ़ दिल्ली यूनिवर्सिटी निवासी निंबस सोसायटी ) कथक डान्स

में श्री श्री रविशंकर (आर्ट ऑफ़ लिविंग  ) और भारत सरकार के सौजन्य से सजाये गये विश्व के सबसे बड़े मंच पर एक साथ भारत व विश्व के  1700 कथक डान्सर ने पदम श्री बिरजु महाराज जी के निर्देशन में एक साथ नृत्य किया ये विश्व में ऐसा प्रथम बार हुआ

इस उपलब्धि को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकोर्ड में शामिल कर लिया गया है ।
इसके अलावा और भी कई रिकोर्ड क़ायम हुए कई प्रकार म्यूज़िक इंस्ट्रु मेंट में 8500 संगीत कारो ने एक साथ एक ही धुन पर अपनी कला का प्रस्तुति दी । जिसने तबला वादक में उपमा चौधरी ( जे पी इंटरनेशनल स्कूल में म्यूज़िक एंड कथक टीचर )

व गिटारिस्ट में निमीश चौधरी ( निंबस सोसायटी ) ने भी गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकोर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर ग्रेटर नॉएडा का नाम रोशन किया । ये सभी गौतम बुद्ध नगर डान्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य है

महा सचिव रजनीकान्त ठाकुर व अन्य सदस्यों ने  इन सब कलाकारों का फूल मालाओं से स्वागत किया और अप्रैल में इन सभी कलाकारों का संघ के माध्यम से सम्मान भी किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.