दिल्ली के लिए खतरे की घंटी? ओमीक्रॉन के 10 संग्दिध हुए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती
Ten News Network
New Delhi: कोरोना से अभी देश पूरी तरीके से उभरा नहीं नहीं है, और इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है।
लगातार ओमिक्रॉन वैरिएंट के देश में मरीज मिल रहे है जिससे आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं। दिल्ली में आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के 12 संदिग्ध मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन की 25 से ज्यादा देशों म पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में अब तक कोविड-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने के संदेह में 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 8 संदिग्धों को कल 2 दिसंबर को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं चार अन्य संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य 2 के रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही सभी मरीजों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।
एलएनजेपी अस्पताल भर्ती किए गए 4 संदिग्धों में से दो ब्रिटेन से वापस लौटे थे, जबकि एक फ्रांस और एक नीदरलैंड से लौटा है। इसके साथ ही कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीजों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और उनका भी टेस्ट कराया जा रहा है।
भारत में ओमिक्रोन के 2 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट का पाए जाने की पुष्टि की थी और बताया था कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दो मामलों का पता चला है।
कर्नाटक में कोवि-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट से 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति की उम्र लगभग 66 साल है, जो एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है और वह वापस चला गया है। जबकि दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।