नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे धीरे कम हो रही है। 24 घण्टे के अंदर 1.35 लाख से कम लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 1,34,154 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2,887 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 2.11 लाख से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।
बता दें कि बुधवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 1.32 लाख था जो आज बढ़ गया है। हालांकि, मौतों के आंकड़े बुधवार के मुकाबले आज कम हुए हैं। बता दें कि बुधवार को देश में कोरोना से 3,207 लोगों की मौत हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 1,34,154 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। वही 2,11,499 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए है। वही 24 घंटे में 2,887 मरीजों की मौत हुई है।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,84,41,986 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,63,90,584 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,37,989 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 17,13,413 है। कुल वैक्सीनेशन – 22,10,43,693 देश मे हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या 17 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 19 लाख पहुंच गई है. जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 6.62 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 92.09 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.16 फीसदी है।
