16 मछुआरों की हिरासत अवधि बढ़ी

रामेश्वरम :तमिलनाडु:, 21 दिसंबर :भाषा: श्रीलंका की दो अदालतों ने नवंबर और इस माह के आरंभ में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 16 मछुआरों की न्यायिक हिरासत आज बढ़ा दर्ी ।

रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष टी. ससूराजा ने बताया कि कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमारेखा पार करने के आरोप में 26 नवंबर को गिरफ्तार शहर के छह मछुआरों को मन्नार की एक अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट अलेक्स ग्रेस ने उनकी हिरासत 30 दिसंबर तक बढ़ा दी।

ससूराजा ने बताया कि इसी तरह के आरोपों के तहत 10 दिसंबर को गिरफ्तार कराईकल के 10 मछुआरों को परूथीतुराइ की एक अदालत में आज पेश किया गया। वहां मजिस्ट्रेट सुब्रमणि ने उनकी हिरासत की अवधि चार जनवरी तक बढ़ाने के आदेश दिए।

Comments are closed.