देश में कोरोना का प्रकोप हुआ कम , 24 घण्टे के अंदर 1,65,553 लोग हुए संक्रमित , 3460 की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे धीरे कम हो रही है। दूसरे दिन भी 1.75 लाख से कम लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 1,65,553 नए केस सामने आए हैं, जबकि 3,460 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 2.76 लाख से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कल जारी आंकड़ो के मुताबिक 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1,73,790 नए केस सामने आए जबकि 3617 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। भारत में लगातार नए मामलों की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 1,65,553 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। वही 2,76,309 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए है। वही 24 घंटे में 3,460 मरीजों की मौत हुई है।

 

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,78,94,800 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,54,54,320 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,25,972 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 21,14,508 है। कुल वैक्सीनेशन – 21,20,66,614 देश मे हुई है।

 

एक्टिव मरीजों की संख्या 21 लाख के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 21 लाख पहुंच गई है. जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 8 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 91 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.16 फीसदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.