दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबल हुए कोरोना पॉजिटिव, 26 अन्य पुलिसकर्मी किए गए क्वारंटाइन

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना के कहर से देश के सभी लोग परेशान हैं। इस माहामारी ने दिल्ली पुलिस को दो कॉन्स्टेबल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दोनों की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन 26 और पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है , इसमें एक एसएचओ ऑफिसर भी शामिल हैं।

ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि इन दो कोरोना संक्रमित कॉन्स्टेबल के संपर्क में ये 26 पुलिसकर्मी भी आए थे। आपको बता दें कि कल ही मध्य प्रदेश से खबर आई थी कि राज्य के लगभग 40 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

वही कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि एएसआई का बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। पुलिस कर्मी की पत्नी यहां लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में नर्स है और कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी।

डीसीपी आर्या ने बताया कि एहतियात के तौर पर मॉडल टाउन में पुलिस कॉलोनी के जी, एच और आई ब्लॉक को सील कर दिया गया है। पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले उत्तरी दिल्ली के बराड़ी में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात एक एएसआई कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार और चार बच्चों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस के अब तक सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आया दिल्ली का शाहीन बाग अब कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है | बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद दिल्ली सरकार ने कोरोना क्लस्टर एरिया को बढ़ाकर अब 60 कर दिया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.