दिल्ली में एक दिन के अंदर 2 लाख लोगों को लगी वैक्सीन , युवा ले रहे है बढ़चढ़कर हिस्सा

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में वैक्सीनशन को लेकर केजरीवाल बड़े स्तर पर अभियान चला रहे है , जिसका नतीजा देखने को मिल रहा है। वैक्सीन का स्टॉक आने पर अब दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ लोगों को वैक्सीन लग रही है।

बहुत से सेंटरों पर भीड़ नज़र आ रही है। खासबात यह है कि आज के दिन भी वैक्सीनशन का काम चल रहा है। बता दे कि 26 जून को दिल्ली में अब तक का रिकॉर्ड वैक्सीनेशन दर्ज किया गया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि ‘दिल्ली ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार को 2,05,170 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। पिछले 3 दिनों से लगातार डेढ़ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. दिल्ली सरकार तेजी से लोगों को वैक्सीनेट कर संभावित तीसरी लहर से बचाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 1.66 लाख लोगों के वैक्सीन लगाई गई थी। गुरुवार को 1.56 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था। खासबात यह है कि अधिकांश वैक्सीन की डोज युवाओं को लगाई जा रही हैं|

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में रोजाना करीब डेढ़ लाख वैक्सीन लगाई जा रही हैं। केंद्र सरकार इस हिसाब से जुलाई में कम से कम 45 लाख डोज दे, दिल्ली में 25 जून को सबसे ज्यादा 1,66,209 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं. जिसमें से 1,34,505 डोज युवाओं को लगाई गई हैं।

आतिशी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में 71,21,526 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें से 54.56 लाख लोगों को एक डोज और 16.50 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.