देश मे कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 2,00,739 नए केस, 1038 लोगों की मौत
Ten News Network
देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 24 घंटों में देश के अंदर 2,00,739 नए कोरोना मरीज मिलें है। जिसके बाद देश में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है
पिछले 24 घंटों में 93,528 मरीज़ रिकवर होकर ठीक हुए है और अब तक रिकवर होने वालों की संख्या 1,24,29,564 हो चुकी है और देश में एक्टिव केसो की संख्या 14,71,877 है जिनका इलाज चल रहा है।
आज ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में रिकवरी रेट 88.31% और मृत्यु दर 1.23% है और वेक्सिनेशन के फेज-2 में देश में आज तक कुल 11,44,93,238 लोगो को वैक्सीन दी जा चुकी है।
आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार अब तक देश में ( 14 अप्रैल तक ) कोरोना वायरस के लिए कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 13,84,549 सैंपल सिर्फ कल ही टेस्ट किए गए।