देश मे 24 घण्टे में कोरोना के 2.11 लाख नए मामले; 3,847 मरीजों की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना वायरस के मामलों में अब गिरावट आई है। कोरोना के नए मामले घटने के साथ संक्रमण दर में भी कमी देखी गई है, मगर मौत के आंकड़ें अब भी टेंशन दे रहे हैं।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के नए मामले 2 लाख के बेंचमार्क के करीब तो आ गए हैं, मगर रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा अब भी चार हजार के करीब ही रह रहा है।

देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना से एक बार फिर 3847 लोगों की मौतें हुई हैं, जो मंगलवार के आंकड़ों से आधिक है। मंगलवार को देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम 3,498 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 2,11,298 नए केस सामने आए हैं, वहीं इसी दौरान करीब 3847 लोगों ने जान गंवाई है। मंगलवार को यही आंकड़ा 3,498 था। वहीं, नए केस भी दो लाख से नीचे 195,815 सामने आए थे।

इस तरह से देखा जाए तो बीते दिनों की तुलना में कोरोना के मामलों में फिर बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कोरोना से सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र और कर्नाटक में देखने को मिल रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 2,71,56,382 पार कर गए हैं, जिनमें एक्टिव केसों की संख्या 24,90,876 है। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

अब तक देश में 2,73,69,093 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से एक दिन में गुरुवार को 2,83,135 लोगों ने कोरोना को हराया। लेकिन देश में मौतों का आंकड़ा 3 लाख पार कर गया है। देश में कोरोना से कुल अब तक 3,15,235 लोग जान गंवा चुके हैं। देशभर में अब कुल वैक्सीनेशन की लगवाने वालों की संख्या 20,26,95,874 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.