देश में नये स्ट्रेन के अलर्ट के बीच कोरोना संक्रमितों में आई गिरावट , 24 घंटे में 22,272 नए मामले , 251 की मौत 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है, जिसमें से 1 लाख 47 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है |

हालांकि, अब हालात में काफी तेजी से सुधार हो रहा है | कोविड के नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 97 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं , देश में अब भी 2 लाख 81 हजार से ज्यादा एक्टिव केस ( हैं |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.77 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत बनी हुई है |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटे में कोरोना के 22,272 नए केस सामने आए हैं , जबकि 251 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं इस दौरान 22,274 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है |

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या- 1,01,69,118 , भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा –   1,47,34३ , देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या –  97,40,108 , देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या –  2,81,667  है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.