देश में कोरोना का कहर , 24 घण्टे के अंदर 3741 मरीजों की मौत , 2,40,842 लोग हुए संक्रमित

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में ढाई लाख से कम नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार सातवें दिन तीन लाख से काफी नीचे आ गए हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटे में कोरोना के 2.40 लाख नए केस सामने आए जबकि 3700 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है। देश में पिछले कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट का बढ़ना राहत की खबर है. लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें सबसे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88 प्रतिशत है. देश में अब कोरोना के सिर्फ 28 लाख एक्टिव केस हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े:–

 

24 घंटे में आए कुल नए केस- 2,40,842
24 घंटे में कुल ठीक हुए – 3,55,102
24 घंटे में हुई कुल मौतें- 3,741
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,65,30,132
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,34,25,467
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 2,99,266
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 28,05,399
कुल वैक्सीनेशन – 19,50,04,184

 

इन 5 राज्यों में सबसे अधिक नए केस
> तमिलनाडु- 35,873 मामले
> कर्नाटक- 31,183 मामले
> केरल- 28,514 मामले
> महाराष्ट्र- 26,133 मामले
> आंध्र प्रदेश- 19,981 मामले

Leave A Reply

Your email address will not be published.