नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ और नीचे आ गया है। 24 घंटे में 2,59,591 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3,57,295 लाख मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा फिर एक बार 4 हजार के पार चला गया।
24 घण्टे के अंदर देश में 4,209 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई है।कोरोना के नए केस का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख नए केस आए थे। सबसे बड़ी राहत है कि 8 दिन से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है।
इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.27, 925 लाख रह गए हैं।
महाराष्ट्र में 24 घण्टे के अंदर 29,911 लोग संक्रमित पाए गए। 47,371 लोग ठीक हुए और 984 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 50.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 85,355 लोगों की मौत हो गई। 3.83 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
वही यूपी में 24 घण्टे के अंदर 6,681 लोग संक्रमित पाए गए। 13,590 लोग ठीक हुए और 236 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.51 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,588 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में 24 घण्टे के अंदर 3,231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,831 लोग ठीक हुए और 233 की मौत हो गई। अब तक 14.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,579 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 40,214 का इलाज चल रहा है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.