सोनीपत में हुआ भीषण सड़क हादसा , दिल्ली के 3 निवासियों की मौके पर मौत , पुलिस जाँच में जुटी

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– हरियाणा के सोनीपत में हुए भीषण सड़क हादसे में राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक युवती समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भीषण हादसा नेशनल हाई-वे-44 पर अज्ञात वाहन द्वारा कार को टक्कर मारने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है।

जबकि गंभीर रूप से घायल चौथा व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़े गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनीपत में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी और इसके बाद फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पहुंचे, जिसका बाद चारों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एनएच-44 पर हुए हादसे में कार में सवार युवती समेत तीन की मौत की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में में दिल्ली के रिठाला के रहने वाले राजीव, तुषार और रिया हैं, जबकि कार में सवार ललित की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर दिल्ली से सोनीपत पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.