ग्रेटर नोएडा : बंदूक से चोर-पुलिस खेल रहे थे बच्चे, अचानक चल गई गोली, 3 बच्चे घायल

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेल-खेल में एक नाबालिग के हाथ से गोली चल गई, जिसमें 3 बच्चे घायल गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि 1 खतरे से बाहर हैं। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे आपस में खेल रहे थे। तभी उन्हें घर में पिस्टल रखी हुई दिखाई पडी। खेलने के मकसद से बच्चों ने उसे चठा लिया और आपस में चोर-पुलिस बनकर खेलने लगे।

 

इसी दौरान एक बच्चे के हाथ बंदूक का ट्रिगर दब गया। जिससे सामने खेल रहे 4 बच्चों को गोली जा लगी। इस घटना के बाद परिजनों में हडकंप मच गया। जिसके बाद घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हाथ से गोली चली है। हथियार लाइसेंसी था या नही, इसकी जांच की जा रही है।

 

कैलाश अस्पताल के डाॅक्टरों ने सोमवार सुबह बताया कि गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है। 8 वर्षीय आयुष के सिर में, 13 वर्षीय दीपू के पेट में और 11 वर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.