देश में तीसरी लहर के संकेत, 24 घण्टे में 30773 लोग हुए कोरोना से संक्रमित, 309 की मौत
Ten News Network
नई दिल्ली :– देश मे कोरोना का कहर फिर से बढ़ने लगा है, दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने की सम्भावना बढ़ चुकी है। जी हाँ कुछ दिनों पहले 25 हज़ार से कम लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 30 हज़ार के पार पहुँच चुका है।
वही दूसरी तरफ मौतों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ने लगी है। देश में 24 घण्टे के अंदर कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38,945 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। करीब एक दर्जन राज्यों में कोरोना के दैनिक मामले एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। इससे तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है।
विशेषज्ञों ने भी सितंबर के तीसरे हफ्ते में तीसरी लहर की आशंका जताई थी। ऐसे में देश धीरे-धीरे तीसरी लहर की चपेट में आ रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश. महाराष्ट्र, मिजोरम समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। केरल तो अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। केरल राज्य में रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज निकल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में 85.42 लाख टीके लगे है। देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3.32 लाख है। अब तक कुल संक्रमित हुए 3.34 करोड़ लोग है। अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.26 करोड़, अब तक 4,44 लाख मौतें हुई है।