टेस्ट कम होने पर देश मे घटी कोरोना संक्रमण की दर, 24 घण्टे में 3,29,517 नए मामले, 3879 की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 329,517 मामले सामने आए है , वहीं 3,879 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना मामलों की संख्या में कमी देखी गई है. वहीं, कोरोना टेस्टिंग की संख्या को घटा दिया गया है और ये तब है जब संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है।

 

यानी पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को कम कर दिया गया है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

 

आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल को देश में कोरोना के 20.68 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 18.7% रही. – 30 अप्रैल को 21.5 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 18.2% रही. – 2 मई को 17.61 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 21.2% रही. – 4 मई को 17.35 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 22.0% रही. – 6 मई को 17.44 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 22.4% रही. – 8 मई को 14.66 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 26.7% रही. – 9 मई को 14.74 लाख टेस्ट हुए और संक्रमण दर 24.85% रही।

 

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते 24 घंटे में बड़ी गिरावट हुई है. प्रदेश में कोरोना के 37,236 नए केस आए और 549 मरीजों की मौत हुई. बड़ी और राहत की बात ये है कि प्रदेश में एक दिन में 61 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट बढ़कर 87 फीसदी के करीब पहुंच गई है. प्रदेश में फिलहाल 5.90 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

 

दिल्ली में भी कोरोना के केस कुछ कम हुए हैं. राजधानी में कोरोना के 12,651 नए आए और 319 लोगों की जान गई. राहत की बात ये भी है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर लगातार घट रही है और अब ये घटकर 19 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

 

 

यूपी के मामलों में गिरावट उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है. प्रदेश में एक दिन में 21,331 कोरोना केस आए जबकि 278 लोगों की मौत हुई. राजधानी लखनऊ में 1274 केस आए. हालांकि चिंता की बात ये है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. मेरठ में कोरोना के सबसे ज्यादा 2269 मामले आए. प्रदेश में 24 घंटे में 29,709 लोग ठीक हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.