देश मे कोरोना का कहर , 24 घण्टे में 3748 मरीजों की मौत , 3,66,499 लोग हुए संक्रमित

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में एक बार फिर 4 लाख से नीचे नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, 24 घंटे में देश में कोरोना के 366,499 नए मामले सामने आए, वहीं, इस महामारी के कारण 3,748 मरीजों की जान चली गई।

 

कोरोना संकट के बीच दिल्ली से राहत भरी खबर आई है। 24 घंटे में दिल्ली में 13336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में 11491 केस आए थे।

 

कोरोना से दिल्ली में 273 मरीजों की मौत हुई है. जबकि 14,738 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में संक्रमण की दर भी घटकर अब 22 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

 

उत्तर प्रदेश यूपी में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई. प्रदेश में एक दिन में कोरोना के 23,333 नए केस आए और 296 लोगों की मौत हुई. प्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक 1436 केस लखनऊ में आए. वहीं मेरठ में 1425 नए मरीज मिले. बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 34 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

 

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में भी संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई है. महाराष्ट्र में कोरोना के 48,401 नए मरीज मिले, जबकि कोरोना से 572 लोगों की जान गई. वहीं राजधानी मुंबई में भी ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुंबई में कोरोना के 2403 नए केस आए, जबकि 3375 मरीज ठीक हुए. कोरोना से मुंबई में 68 लोगों की जान गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.