देश मे आज 38353 लोग हुए कोरोना से संक्रमित , 497 मरीजों की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देश में 24 घंटे के अंदर 38,353 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, साथ ही 39,609 ठीक हुए है।

वहीं सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम 3,86,351 हो गए हैं। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% हो गई है। वहीं इस दौरान 497 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 20 लाख 36 हजार 511 हो गई है।
भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल यानी मंगलवार को कोरोना वायरस के 17,77,962 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 48,50,56,507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में कोरोना की सबसे ज्‍यादा गंभीर स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां पर कोरोना के 21,119 नए मामले सामने आए हैं जबकि 152 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

कोरोना से अब तक 18,493 लोग ठीक हुए हैं. राज्‍य में नए मामले सामने आने के बाद अब तक 35.86 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 33.96 लाख लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. राज्‍य में अब तक 18,004 लोगों की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.