दिल्ली में बड़ा हादसा, गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 बच्चें यमुना में डूबे, 3 लापता

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में एक घटना सामने आई है। आपको बता दें कि दिल्ली के वजीराबाद के यमुना में चार बच्चें डूब गए, बताया जा रहा है कि 1 बच्चे को बचा लिया है, लेकिन 3 बच्चे अभी भी लापता है, जिसको ढूढने की कोशिश की जा रही है।

एएनआई के मुताबिक लापता बच्चों के नाम शिवम, विवेक और विजय है। वही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने 1 बच्चे को बचा लिया, जिसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

आपको बता दें कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, मूर्ति विसर्जन के दौरान चार बच्चे यमुना में डूब गए, इस दौरान एक किशोर को बचा लिया गया बाकी तीन अब भी लापता हैं।

तीन बच्चों के डूबने से गणपति विसर्जन के दौरान जश्न का माहौल मातम में तब्दील हो गया, विसर्जन के दौरान डूब रहे बच्चों की घटना सामने आने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, इस दौरान जैसे-तैसे एक बच्चे को डूबने से बचा लिया गया जबकि तीन बच्चे लापता हैं।

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि विसर्जन के दौरान अचानक चारों बच्चे गहरे पानी की ओर बढ़ गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने गोता लगाकर लापता बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.