दिल्ली के शाहदरा में सिलेंडर फटने से 4 की मौत ,1 घायल, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली:– देश की राजधानी दिल्ली में आज शाहदरा के एक घर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य झुलस गया। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घटना शाहदरा के फरश बाजार इलाके की है।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह विस्फोट की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के कारण घर की छत का एक हिस्सा गिर गया।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण एक घर में आग लग गई, जिससे धुएं के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

जबकि एक अन्य व्यक्ति 25 प्रतिशत तक जल गया और उसे कैट्स के माध्यम से हेडगेवार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में मुन्नी देवी (45), नरेश (22), ओमप्रकाश (20) और सुमन (18) की मौत हो गई, जबकि लाल चंद (29) झुलस गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.