सड़क दुर्घटना में 4 नेशनल खि‍लाड़ि‍यों की मौत 2 घायल

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

आज सुबह सड़क दुर्घटना में चार नेशनल खिलाड़ियों की हुयी मौत। 2 गंभीर रुप से घायल है। घायल खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है। यह घटना दिल्ली पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास हुई। कार का संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ है। सभी पावर लिफ़्टिंग के खिलाड़ी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालो में टीकमचंद (27 साल),सौरभ (18 साल), हरीश रॉय (20) और योगेश (24) के नाम शामिल हैं। ये सभी संजय बस्ती, तिमारपुर दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के परिजन हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।

यह हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह खिलाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से कहीं जा रहे थे, अचानक संतुलन बिगड़ने से कार पहले डिवाइडर से बाद में खम्भे से जा टकराई, जिसके कारण यह एक्सीडेंट हुआ। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार में सवार इन खिलाड़ियों में चार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, दो खिलाड़ियों को गंभीर हालत में नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.