दिल्ली में लगातार चौथे दिन भी 400 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित , 24 घण्टे के अंदर 2 की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली:- दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमण के 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। आज कोरोना के 407 नए मामले सामने आए, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.60 फीसदी रही। 350 मरीज स्वस्थ भी हुए।

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,696 हो गई है। इनमें से 6,30,493 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 10,941 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

दिल्ली में कोरोना के फिलहाल 2,262 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 582 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1270 रोगियों का इलाज चल रहा है।

 

कोविड-19 केंद्रों में 3 मरीज भर्ती हैं। अबतक कुल 1 करोड़ 32 लाख 96 हजार 93 लोगों की जांच की जा चुकी है। आज 41,195 जांच आरटी-पीसीआर और 27028 एंटीजन प्रणाली से हुई। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 5711 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 5129 खाली है।

 

पिछले माह के दूसरे सप्ताह में कोरोना के कुल 911 मामले आए थे। तब 12 मरीजों की मौत हुई थी। जबकि मार्च के दूसरे सप्ताह में 2586 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं व 20 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 350 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.