देश मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढा , 24 घण्टे में 42,982 नए मामले , 533 की मौत
Ten News Network
नई दिल्ली :– देश में कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए हैं और 41,726 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है।
वहीं, 533 लोगों की जान चली गई। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,11,076 हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों वाले राज्यों में केरल सबसे ऊपर है जहां 22,414 नए मामले सामने आए हैं।
केरल के बाद महाराष्ट्र में 6,126 मामले, आंध्र प्रदेश में 2,442 मामले, तमिलनाडु में 1,949 मामले और कर्नाटक में 1,769 नए केस दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे में देश भर में कोरोना से 533 मरीजों की मौत हुई है।
जिसमें सबसे महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
यहां 195 कोरोना मरीजों की जान गई है, वहीं केरल में 108 मरीजों की मृत्यु हुई है, वर्तमान में भारत का रिकवरी रेट 97.37 फीसदी है।
24 घंटे में कोरोना के 41,726 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गई है। वहीं, अभी भारत में कोरोना के 4,11,076 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।