देश मे कोरोना का प्रकोप जारी, 24 घण्टे में 44,230 नए मामले, 555 मरीजों की मौत
Ten News Network
नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ी है, वही आज मौत के आकड़े में गिरावट देखी गई है। 24 घण्टे के अंदर 44 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि केरल समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार बढोतरी आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 44,230 नए केस सामने आए हैं, जबकि 555 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 42 हज़ार से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।
बता दें कि गुरुवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 43 हज़ार के करीब था , जो आज ज्यादा हो गया है , वही मौतों के आंकड़े में गुरुवार के मुकाबले आज कम हैं। बता दें कि गुरुवार को देश में कोरोना से 640 लोगों की मौत हुई थी।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,15,72,344 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,07,43,972 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,23,217 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 4,05,155 है। कुल वैक्सीनेशन – 45,60,33,754 देश मे हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 4 लाख पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 1.50 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 97.20 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.42 फीसदी है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.