देश मे कोरोना का प्रकोप जारी , 24 घण्टे में 44,111 नए मामले, 738 मरीजों की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी है, वही मौत के आकड़े में भी कल के मुकाबले आज कम है। 24 घण्टे के अंदर 44 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार बढोतरी आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 44,111 नए केस सामने आए हैं, जबकि 738 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 57 हज़ार से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।

बता दें कि शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 46 हज़ार के करीब था जो आज कम हो गया है। मौतों के आंकड़े में भी शुक्रवार के मुकाबले आज कम हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार को देश में कोरोना से 853 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,05,02,362 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,96,05,779 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,01,050 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 4,95,533 है। कुल वैक्सीनेशन – 34,46,11,291 देश मे हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 4 लाख पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 97 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.91 फीसदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.