‘भारत जोड़ो आंदोलन’ में हुए भड़काऊ नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :- दिल्ली के जंतर मंतर पर 8 अगस्त को एक प्रदर्शन हुआ था , उस प्रदर्शन में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है , बताया जा रहा है कि जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम कानून के मुताबिक मामले को संभाल रहे हैं, किसी भी तरह की सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ के दौरान केंद्र सरकार से आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों खत्म कर नए कानून बनाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़ी भीड़ में शामिल लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक नारे भी लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने ‘हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा’ और ‘जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिलाएंगे’ जैसे नारे लगाए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्यक्रम की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के वकील और पीआईएल मैन के नाम से प्रसिद्ध अश्विनी उपाध्याय ने की थी। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि अंग्रेजी कानून बहुत घटिया हैं, इसीलिए प्रसिद्धि पाने के लिए मजहबी उन्माद फैलाया जाता है। जब तक घटिया अंग्रेजी कानूनों को बदलकर अच्छे कानून नहीं बनेंगे, तब तक अलगाववाद, कट्टरवाद और मजहबी उन्माद कम नहीं होगा 15 मिनट में हिंदुओं को खत्म करने वाला आज विधानसभा में बैठा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.