500, हजार के नोट बंद करने का फैसला बीजेपी ने च ुनाव को देखते हुए किया- मुलायम सिंह

500, हजार के नोट बंद करने का फैसला बीजेपी ने चुनाव को देखते हुए किया- मुलायम सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 500 और 1000 के नोट बंद करने पर मोदी सरकार को घेरा है। मुलायम सिंह ने कहा कि हम कालेधन के खिलाफ हैं। हम भी चाहते है कि चुनाव में कालाधन ना लगे। उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद सपा ने कालेधन के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई लड़ी।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी कालाधन लाने का वादा पूरा नहीं कर पाई। बड़े नोट बंद होने पर सोने के दाम बढ़ गए। लोगों को जरूरत की चीजें नहीं मिल रही हैं।

मुलायम सिंह ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला बीजेपी ने सिर्फ चुनाव को देखकर लिया है। एक औरत की इससे मौत हो गई, क्योंकि उसे 500 के छुट्टे नहीं मिले। 500 के नोट जलाए जा रहे हैं।

Comments are closed.