स्कॉच संस्था ने 50 वे संस्करण पर दिल्ली में किया दो दिवसीय लीडरशिप शिखर सम्मेलन का आयोजन

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

NEW DELHI : दिल्ली में आज दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आगाज हुआ | आपको बता दे की स्कॉच संस्था ने अपना 50 वॉ शिखर सम्मेलन आयोजित किया है | जिसमे देश के अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया | साथ ही इस कार्यक्रम में ट्रांसफॉर्मिंग मध्यप्रदेश के ऊपर लिखी किताब का भी विमोचन किया गया | वही इस शिखर सम्मेलन में आने वाले 2030 में देश के अंदर कैसी अर्थव्यवस्था होगी उसपर चर्चा की गयी | वही इस कार्यक्रम में आए वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ इंदिरा राजारामन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के अंदर प्रतिवर्ष 7.6 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी विकास दर एक वांछनीय लक्ष्य है, लेकिन गहरी संरचनात्मक सुधारों के बिना पहुंचना मुश्किल होगा।

साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्यों के अर्थशास्त्री और नीतियों ने 2030 तक भारत को $ 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में एक रोडमैप प्रस्तुत भी किया। इस शिखर सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं ने सहमति व्यक्त की देश के अंदर गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास बहुत ज्यादा आवश्यक है | उन्होंने कहा की यह एक कठिन लक्ष्य है, जिससे भारत को 2030 तक 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना संभव होगा |

वही अर्थशास्त्रियों का कहना है की वर्तमान आधिकारिक विनिमय दर में भारत का जीडीपी वर्तमान वर्ष में $ 2.6 ट्रिलियन अनुमानित है। भारत डॉलर की दृष्टि से 11.9 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर के साथ 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। 4 प्रतिशत मुद्रास्फीति और स्थिर विनिमय दर के साथ, औसत वार्षिक विकास दर 7.6 प्रतिशत से 2030 तक अर्थव्यवस्था 10 खरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.