देश मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा घटा , 24 घण्टे में 53,256 नए मामले, 1422 मरीजों की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर घटने लगी है, वही आज मौतों का आंकड़ा कल के मुकाबले कम है। 24 घण्टे के अंदर 53 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 53,256 नए केस सामने आए हैं, जबकि 1422 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 78 हज़ार से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।

बता दें कि रविवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 58 हज़ार था जो आज कम हो गया है। हालांकि, मौतों के आंकड़े रविवार के मुकाबले आज कम हैं। बता दें कि रविवार को देश में कोरोना से 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,99,35,221 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,88,44,199 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,88,135 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 7,02,887 है। कुल वैक्सीनेशन – 28,00,36,898 देश मे हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 7 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 7 लाख पहुंच गई है. जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.45 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 95.64 प्रतिशत और मृत्यु दर 2 फीसदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.