6 year old boy murderred and body hanged to a tree in Delhi cantonment
दिल्ली के धौला कुआ के पास जंगल में एक 5 से 6 साल के बच्चे की लाश पेड़ से बंधी हुई मिली है। करीब 12 बजे इलाके से गुजर रहे एक शक्स की नजर पड़ी की पेड़ से एक बच्चे की लाश लटक रही है। पुलिस को काल किया गया, पुलिस ने देखा कि दिल्ली कैंट थाने के अंतर्गत आने वाले जंगल में एक पेड़ से 6 साल के बच्चे की लाश टंगी थी और हाथ और गले को रस्सी से बाँधा हुआ था। क्राइम टीम भी मौके पर पहुची और जायजा लिया। शुरूआती जाच में पुलिस को लग रहा है कि बच्चे के साथ गलत काम करके उसकी ह्त्या करके पेड़ से टांगा गया है। पुलिस ने बॉडी को रिकवर कर जाच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा की किस तरीके से बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस बच्चे की पहचान कर रही है। साउथ कैपस थाने में एक 6 साल का बच्चा गायब था, उसके परिवार को बुलाया गया है ताकि उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Comments are closed.