देश में बीते 12 घंटों में कोरोना के 628 नए केस और 17 मौतें, जानें दिल्ली समेत कहां-कितने मामले
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है, जो संकट के इस घड़ी में राहत की खबर है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 628 केस और 17 मौतें दर्ज की गई हैं, वहीं कल यानी गुरुवार को 22 मौतें हुई थीं। इस तरह से आज जारी नए आंकड़ों में गिरावट के रुझान देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों क मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13387 हो गई है।
वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 437 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 13387 मामलों में से 11201 एक्टिव केस हैं।
इसके अलावा, 1749 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 194 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3699 हो गई है।
महाराष्ट्र:– महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है, मगर पिछले दो दिनों से बढ़ते मामलों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 3699 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 3205 केस एक्टिव हैं और 300 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 194 लोगों की जान जा चुकी है।
दिल्ली :– दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 1729 मामलों में 1640 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 38 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 51 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
तमिलनाडु:– तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1462 हो गई है। इनमें से से 1267 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 15 की मौत भी हो चुकी है और 180 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
केरल:– केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 643 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 395 है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 245 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 892 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 74 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 316 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है। झारखंड के राज्य में अब तक इसके 30 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत भी हो गई है।