नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे धीरे कम हो रही है, वही आज मौतों का आंकड़ा भी बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। 24 घण्टे के अंदर 62 हज़ार से कम लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 62,224 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2542 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 1.07 लाख से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।
बता दें कि मंगलवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 60 हज़ार था जो आज ज्यादा हो गया है। हालांकि, मौतों के आंकड़े मंगलवार के मुकाबले आज कम हैं। बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना से 2726 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,96,33,105 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,83,88,100 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,79,573 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 8,65,432 है। कुल वैक्सीनेशन – 26,19,72,014 देश मे हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 9 लाख पहुंच गई है. जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.45 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 95.64 प्रतिशत और मृत्यु दर 2 फीसदी है।