सर्दी के कारण दिल्ली में 11 दिनों में 90 मौत, मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

Rohit Sharma (Photo/Video)By Lokesh Goswami Ten News Delhi :
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार और अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा | आपको बता दे की मनोज तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण , ट्रांसपोर्ट , स्कूलों में फ़ीस बढ़ोतरी और बढ़ती ठंड से बेघर लोगों की मौत को लेकर अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली सरकार को घेरा |
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया की 11 दिन में दिल्ली के अंदर 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है | लेकिन अभी तक दिल्ली के अंदर लगे हुए रैन बेसरा पर ताला जड़ा हुआ | जिसको लेकर अभी दिल्ली सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए | वही इस मामले में मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा माँगा है | वही मनोज तिवारी ने दिल्ली के निजी स्कूलों में फ़ीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार को कठघड़े में लिया | मनोज तिवारी का कहना है की जिस तरह दिल्ली के निजी स्कूलों में फ़ीस बढ़ोतरी होने वाली है इसके पीछे दिल्ली सरकार का हाथ है | वही मनोज तिवारी का कहना है की अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार हमेशा दोगली बाते करती है | एक तरफ दिल्ली सरकार शिक्षा को लेकर सफलता के गुण गा रही वही दूसरी तरफ निजी स्कूलों में फीस बढ़ाने को लेकर बच्चों के अभिभावकों के पास नोटिस भेजे जा रहे है | साथ ही मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से जवाब माँगा है की क्या अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के रक्षक है या राक्षस है | उन्होंने कहा की जिस तरह दिल्ली सरकार दिल्ली में पानी और बिजली के दाम आधे करके अपनी सरकार के गुण गाकर लोगों को बता रही है क्या स्कूलों में फ़ीस बढ़ाकर उसकी भरपाई कर रही है | भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है की बीजेपी की माँग है की स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के आदेश को वापस लिया जाए साथ ही बढ़ती ठण्ड से 11 दिन के अंदर दिल्ली में बेघर लोगों की मौत हुई है उसका जबाब के साथ अरविन्द केजरीवाल अपना इस्तीफा दे |