गाज़ियाबाद, राजनगर एक्सटेन्शन स्थित अजनारा इंटिग्रीटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया.
गाज़ियाबाद, रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर यानी 29 अगस्त को राजनगर एक्सटेन्शन स्थित
अजनारा इंटिग्रीटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने भग्वा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया|
कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहन दादू, नितिन त्यागी, अतुल त्यागी, विनोद उपाध्याय ने भग्वा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर किया।
कार्यक्रम का संचालन अतुल त्यागी द्वारा किया गया |कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी श्रीमान विनोद उपाध्याय जी ने की | इसमें स्वयं सेवक एकल गीत, गण गीत, शुभाषित अमृत वचन के पश्चात बौद्धिक का कार्यक्रम हुआ ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख श्री नितिन त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | उन्होंने इस अवसर पर स्नेह, संपर्क, रक्षा और संकल्प पर बल देते हुए कहा कि रक्षा बंधन पर स्वयंसेवक सभी से स्नेहपूर्वक संपर्क करें तथा समाज में एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लें. रक्षा बंधन ही हमारे भीतरी, अटूट एकरसता को व्यक्त करने का समरसता-प्रेरक पर्व है और राखी यह एक सरल सादा साधन है, जिसके धागे से न केवल हाथ बंधेंगे, पर उससे अधिक मन बंधेंगे, हृदय बंधेंगे|
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विनोद उपाध्याय कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरंभ से ही हिंदू जागरण तथा संगठन के अपने स्वीकृत कार्य को बढ़ाने तथा दृढ़ करने हेतु समाज के मन में सदियों से अपनायी हुई इसी समान धारणा को अपनी कार्यपद्धति में महत्वपूर्ण स्थान दिया. ‘रक्षाबंधन’ पर्व संघ के छह वार्षिक उत्सवों में से एक प्रमुख उत्सव है|
कार्यक्रम में स्वयंसेवको ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर परस्पर रक्षा का संकल्प लिया. इस अवसर पर संघ के अतुल भटनागर, विनोद उपाध्याय, रविन्द्रकांत त्यागी, मनमोहन दादू, अतुल त्यागी, संतोष कपूर, विकास त्यागी, विकास त्यागी, हरिकेश राय, आशु त्यागी, टी के वर्मा, आर के साह, अनुराग त्यागी, तुषार प्रभाकर, सौरब भटनागर, अनिल कंसल, वीरेन्द्र महाजन, अनिल बहुगुणा, सचिन त्यागी, यदुवीर रोहिल्ला, प्रदीप कश्यप, राजकुमार त्यागी, वी के गर्ग, बबन वर्मा, अनिल चौधरी, संजय त्यागी, आर डी सिंह, शुभम त्यागी, राकेश त्यागी, संजय त्यागी, राजेश शर्मा, संजीव त्यागी, वाई सी कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|
Comments are closed.