श्री कृष्ण के जन्मदिवस के मौके पर सेक्टर 22 स्थित लिटल एंजलस स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-04-09-2015
बुराइयों का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने धरती पर कान्हा के रूप में जन्म लिया। पापियों का नाश करने के साथ ही उन्होंने अपनी नटखट अदाओं से कार्यक्रम में मौजूद सभी का खूब मनोरंजन किया। इसी के तहत भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस के मौके पर सेक्टर 22 स्थित लिटल एंजलस स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने अपने जीवन से बुराइयों का नाश कर अच्छाइयों की ओर बढ़ने का संदेश दिया। स्कूल के प्रिंसिपल्स दीक्षा जोशी व टीचर्स ने स्टूडेंट्स और वहां उपस्थित सभी लोगों को को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को इस दिन की महत्ता के बारे में बताया गया। राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजकर आए बच्चों को इनाम भी दिए गए।अवसर पर स्टूडेंट्स ने कान्हा की शरारतों जैसे माखन चोरी, रासलीला, गोवर्धन पूजा को सुंदरता से पेश किया।


Comments are closed.